Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

परिषदीय विद्यालयों मे अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को समेकित शिक्षांतर्गत मिलेंगे आवश्यकतानुरूप सहायक उपकरण


जनपद मे समग्र शिक्षा के अंतर्गत 6-14 आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को प्रारम्भिक शिक्षा का समान अवसर प्रदान करने हेतु समावेशी शिक्षा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम मे सभी बच्चों के साथ विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को भी प्रारंभिक शिक्षा प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त करने मे आने वाली कठिनाईयों का निराकरण करते हुए उन्हे निर्बाद्ध रूप से स्वयं से विद्यालय आने-जाने की सुलभता प्रदान करने हेतु विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण / यंत्र उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी महोदया की प्रेरणा से मुख्य विकास अधिकारी महोदय के कुशल मार्गदर्शन मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह जी के नेतृत्व मे आज बी आर सी पंडरी कृपाल, गोण्डा मे भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड (एलिम्को), कानपुर के सहयोग से सहायक उपस्कर / उपकरण उपलब्ध कराये जाने हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार सिंह द्वारा किया गया।
इस शिविर के आयोजक जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा राजेश कुमार सिंह ने बताया की आज के इस परीक्षण शिविर मे विकास खण्ड पंडरीकृपाल, इतीयथोक, झंझरी व मुजेहना लगभग 221 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसमे से खबर लिखे जाने तक 215 बच्चों का परीक्षण किया जा चुका था। शिविर मे इन बच्चों का परीक्षण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड (एलिम्को), कानपुर से आये हुए पी एंड ओ अमर बहादुर व अब्दुल रहमान, ऑडियो लॉजिस्ट हरेंद्र कुमार सिंह, डाटा मैन हर्षित तिवारी व टेक्निशियन गौरव तिवारी द्वारा किया गया। शिविर मे परीक्षण के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉक्टर ए के गुप्ता उपस्थित रहे।
शिविर मे ट्राई सायकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कैलीपर, श्रवण यंत्र, सी पी चेयर, टी एल एम किट व दृष्टि बाधित बच्चों के लिए ब्रेल किट की संस्तुति की गयी है। आज के शिविर मे प्रतिभाग किये हुए बच्चों को उपकरणो की संस्तुति करते हुए स्लीप (रसीद) निर्गत किया गया है, जिसके आधार पर 28 नवंबर 2026 को पुनः वितरण शिविर का आयोजन कर निःशुल्क सामग्री वितरित की जाएगी।
इस शिविर को सुगमता पूर्वक सम्पादित किये जाने हेतु विशेष अध्यापक विनय कुमार सिंह, सुनीत कुमार मिश्रा, रवि प्रताप सिंह, सचिन प्रताप सिंह, अमंजय जायसवाल, अनिमेष चंद्र पाण्डेय, पुलकित शुक्ला, सविता, कुमकुम चौधरी, विजय कुमार व सत्यदेव सिंह, अविनाश सिंह द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। शिविर मे बी आर सी के एम आई एस को ऑर्डिनेटर आदर्श सिंह द्वारा बेहतर सहयोग प्रदान किया गया।
🙏🏻🙏🏻

-------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------