पल्लवी को पहली नजर में पसंद नहीं आए थे विवेक

मुंबई: फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में राधिका मेनन का किरदार निभाने वालीं पल्लवी जोशी 4 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। नकारात्मक किरदार होने पर भी उन्होंने अपनी अदाकारी से इस किरदार के लिए खूब सुर्खियां बटोरी हैं। पल्लवी जोशी काफी पहले से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि वह ज्यादातर सपोर्टिंग रोल में ही दिखाई दीं लेकिन फिल्म द कश्मीर फाइल्स से उन्हें एक अलग पहचान मिली है। पल्लवी जोशी वह निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की पत्नी भी हैं।

पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। 4 अप्रैल 1969 को मुंबई में जन्मीं पल्लवी जोशी ने कम उम्र में ही स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था और उन्होंने बाल कलाकार के रूप में ‘बदला’ और ‘आदमी सड़क का’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा पल्लवी जोशी ने टीवी सीरियल ‘अल्पविराम’ में रेप पीड़िता का किरदार अदा किया था। अपने इस किरदार से उन्होंने दर्शकों के दिलों-दिमाग में एक अलग छाप छोड़ी थी। इसके अलावा अभिनेत्री पल्लवी 90 के दशक में तहलका, मुजरिम और सौदागर जैसी फिल्मों में भी दिखाई दीं।

अभिनेत्री पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री का मुलाकात एक रॉक कॉन्सर्ट के दौरान हुई थी, जहां उन्हें एक कॉमन फ्रेंड ने इनवाइट किया था। हालांकि पल्लवी को विवेक अग्निहोत्री पहली बार में पसंद नहीं आए थे, वह उन्होंने एक एरोगेंट इंसान समझती थीं, लेकिन बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने बताया था कि दोनों एक कॉन्सर्ट में मिले थे, हम दोनों एक दूसरे को पर्सनली नहीं जानते थे लेकिन एक चीज कॉमन थी कि दोनों ही उस कॉन्सर्ट में बोर हो रहे थे। बाद में धीरे-धीरे पल्लवी और विवेक एक दूसरे को पर्सनल और प्रोफेशनल तौर पर अच्छे से जानने लगे। इसके बाद दोनों की मुलाकात का सिलसिला बढ़ा और तीन सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने हमेशा एक दूसरे का साथ निभाने का फैसला किया।

इस तरह से पल्लवी और विवेक अग्निहोत्री ने 28 जून 1997 में शादी कर ली। कपल के दो बच्चे भी हैं। पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री दोनों ही कला जगत से आते हैं, भले ही उनके काम अलग-अलग हों लेकिन वह कई प्रोजेक्ट्स साथ में कर चुके हैं। पल्लवी जोशी एक अभिनेत्री होने के साथ ही प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म द कश्मीर फाइल्स में भी पल्लवी ने अपने पति विवेक अग्निहोत्री संग काम किया है और हर इवेंट में वह उनके साथ रहीं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper