प्रेगनेंसी में होने वाली गैस की समस्या से कैसे पाए छुटकारा,आइये जानते है पूरी खबर

HOME REMEDIES : प्रेगनेंसी वैसे तो ये खबर महिलाओ के लिए बहुत ही ज्यादा सुखदाई होती है लेकिन प्रेग्नैंसी के चलते महिलाओ को कुछ समस्याओ का भी सामना करना पड़ता है। जिनमे से एक गैस बनने से सम्बंधित होती है। जब भी कोई महिला अपने प्रेगनेंसी के समय में चल रही होती है तो उस दौरान महिलाओ को गैस बनने की समस्या अधिकतर होती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ असरदार HOME REMEDIES आजमा सकते हैं।

गर्भवती महिलाओं में गैस की समस्या होना आम है। कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि बर्दाश्त करना मुश्किल होता है। ऐसे में आज आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से एसिडिटी की समस्या से राहत पा सकते हैं।

अदरक
औषधीय गुण से भरपूर अदरक प्रेग्नेंसी में होने वाली गैस की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। यह पेट और सीने की जलन, मितली आदि समस्या को कम करने के लिए कारगर उपाय साबित हो सकता है। अदरक की चाय पीने से आपको एसिडिटी से राहत मिल सकती है।

नारियल पानी
प्रेग्नेंसी में नारियल पानी पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के विटामिंस और मिनरल पाए जाते हैं, जो पेट को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं। आप सुबह खाली पेट नारियल पानी पी सकते हैं, जिससे पेट में जलन की समस्या से बच सकते हैं।

मेथी का पानी
गैस की समस्या को कम करने के लिए मेथी के दाने काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। मेथ का पानी आपके पेट के लिए फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी पानी में मेथी के दाने भिगो दें, अगले दिन इसे छान लें और फिर पिएं। रोजाना इसे पीने से गैस से निजात मिल सकती है।

सौंफ
देखने में छोटे से सौंफ कई बड़े गुणों से भरपूर होते हैं। अक्सर लोग इसे माउथ फ्रेशनेर के तौर पर खाते हैं। वजन कम करने के लिए सौफ की चाय पीने की सलाह दी जाती है। इसका इस्तेमाल कर आप गैस की समस्या से भी राहत पा सकते हैं। लंच या डिनर के बाद आप एक चम्मच सौंफ चबा सकते हैं, इससे आपको गैस से राहत मिल सकती है।

आपको बता दें कि प्रेगनेंसी के दौरान इन सभी चीजो के प्रयोग से आप गैस की सम्सया से छुटकारा पा सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper