भारतीय जनता पार्टी वोटर चेतना अभियान कार्यशाला सम्पन्न  पात्र मतदाताओं का नामांकन सुनिश्चित करें कार्यकर्ता : त्रयम्बक त्रिपाठी

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी ने वोटर चेतना अभियान के तहत शहर के उत्सव गेस्ट हाउस में कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला में मुख्य अतिथि में प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी त्र्यम्बक त्रिपाठी के अलावा मंचासीन अतिथियों में सांसद राजेश वर्मा, कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, बिसवां विधायक निर्मल वर्मा, सिधौली विधायक मनीष रावत,एम एल सी पवन सिंह चौहान, मिश्रिख विधायक राम कृष्ण भार्गव, नगर पालिका चेयरमैन नेहा अवस्थी, गंगा राम राजपूत, क्षेत्रिय महामंत्री  नीरज वर्मा, पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी, डॉ. अरुण पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, राकेश त्रिपाठी, अजय गुप्ता, रमाकांत मिश्रा आदि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत पटिका पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर किया गया, तत्पश्चात सभी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रकाश मुख़र्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि अर्पित की। कार्यशाला में संचालक की भूमिका का निर्वाहन जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर ने किया। कार्यशाला के दौरान मुख्य अतिथि त्र्यम्बक त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता युवाओं से संपर्क करने के लिए घर-घर जाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पात्र मतदाताओं का नामांकन हो।
जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक नए मतदाता बनाने का कार्य किया जाएगा। इस अभियान में लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में संशोधन किया जाएगा। सासंद राजेश वर्मा ने कहा अभियान का पूरा रोडमैप तैयार किया जाना चाहिए और कोई भी घर या समुदाय छूटना नहीं चाहिए। कार्यक्रम का समापन क्षेत्रीय महामंत्री  नीरज वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मंत्री जया सिंह, उदित बाजपाई, नैमिष रत्न तिवारी, डॉ. यू.सी. दीक्षित, शुभम पांडेय, आकाश राय, जीतू मेहरोत्रा, सचिन मिश्रा, नीरज वर्मा झल्लर, संजय मिश्रा, ऋषभ त्रिवेदी, अमन सिंह, अनूप विश्वकर्मा, भवर सिंह, विश्ववीर गुप्ता, संदीप अवस्थी, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी जिला संयोजक एवं सभी ब्लॉक प्रमुख उपस्थित रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper