भारत का एक ऐसा जगह जहाँ के किसान लखपति हैं, हर साल 50 लाख से भी अधिक कमाते हैं

हम जानते हैं कि, हमारे देश में किसानों की स्थिति सही नहीं है। जो किसान हमारे लिए अन्न, फल, सब्जियाँ आदि उपजाता है और दिन रात मेहनत करता है, फिर भी वह अपने बाल-बच्चों का पेट ठीक से नहीं भर पाता। जिस कारण अब किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया है। लेकिन इसके अलावें अगर हम हिमाचल प्रदेश की किसानों की बात करे तो उनकी हालात बेहतर है।

बता दें कि, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से लगभग 92 किलोमीटर दूर मड़ावग गांव में रहने वाले किसानों की स्थिति देश के अन्य जगहों के किसानों से बेहतर हैं। इसका कारण यह है कि, वे अन्य कोई फसल नहीं उगाते हैं वे सिर्फ सेब की खेती करते हैं और इसकी उत्पादन भी अच्छी मात्रा में होती है। बता दें कि, यहां (Himachal Pradesh) के किसान हर साल 7 लाख पेटी सेब का उत्पादन करते हैं और यही कारण है कि यहां के रहने वाले किसानों की स्थिति बेहतर है।

अगर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मड़ावग गांव के किसानों की सालाना कमाई की बात करे तो 70 से 75 लाख रूपये उनकी सालाना आय है। यहां के किसान केवल खेती के जरिए हीं इतना कमा लेते हैं कि उन्हें आगे कोई और काम करने की जरूरत हीं नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में सबसे बेस्ट क्वालिटी के सेबों को रॉयल एप्पल, रेड गोल्ड, गेल गाला आदि कहां जाता है।

लोगों के अनुसार, साल 1989 में पहले इस गांव में सेब की खेती नहीं होती थी और वर्ष 1990 में एक किसान ने सेब की खेती का एक्सपेरिमेंट किया, जिसमें उन्हे कामयाबी मिली। उसके बाद से हीं यहां के कई लोगों ने सेब की खेती शुरू कर दी और वही प्रचलन अब तक चल रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper