यूपी सरकार का 2024 का छुट्टी कैलेंडर जारी, चौधरी चरण सिंह जयंती पर भी अवकाश, चेक हॉलिडे लिस्ट

लखनऊ: यूपी सरकार ने 2024 का सरकारी कैलेंडर जारी कर दिया है। सोमवार को सरकार की ओर से जारी इस कैलेंडर में 23 दिसंबर में पड़ने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के दिन भी सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई है। 2024 के कैलेंडर में पूरे साल पड़ने वाले कुल 24 सार्वजनिक अवकाश हैं, जबकि 29 दिन निर्बन्धित अवकाश शामिल हैं। 31 मार्च को क्लोजिंग होने के चलते एक अप्रैल को सभी बैंक, कोषागार और उपकोषागारों में छुट्टी रहेगी।

इसके अलावा 17 जनवरी को पड़ने वाले गुरु गोविंद सिंह जयंती और 24 नवंबर को होने वाले गुरु तेग बहादुर शहीद पर भी सरकारी अवकाश रहेगा। सरकार की ओर से जो कैलंडर जारी किया गया है उसमें जनवरी में पड़ने वाली सात, फरवरी में तीन, मार्च में छह, अप्रैल में आठ, मई में तीन, जून में दो, जुलाई में दो, अगस्त में तीन, सितम्बर में दो, अक्टूबर में आठ, नवंबर में छह, दिसंबर में तीन दिन की सरकारी छुट्टी शामिल हैं।

सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट

तारीख त्योहार का नाम दिन
25 जनवरी 2024 मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिवस गुरुवार
26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस शुक्रवार
08 मार्च 2024 महाशिवरात्रि शुक्रवार
24 मार्च 2024 होलिका दहन रविवार
25 मार्च 2024 होली सोमवार
29 मार्च 2024 गुड फ्राइडे शुक्रवार
11 अप्रैल 2024 ईद-उल-फितर* गुरुवार
14 अप्रैल 2024 अंबेडकर जयंती रविवार
17 अप्रैल 2024 रामनवमी बुधवार
21 अप्रैल 2024 महावीर जयंती रविवार
23 मई 2024 बुद्ध पूर्णिमा गुरुवार
17 जून 2024 बकरीद सोमवार
17 जुलाई 2024 मोहर्रम बुधवार
15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस गुरुवार
19 अगस्त 2024 रक्षा बंधन सोमवार
26 अगस्त 2024 जन्माष्टमी सोमवार
16 सितंबर 2024 ईद-ए-मिलाद* सोमवार
2 अक्टूबर 2024 गांधी जयंती बुधवार
12 अक्टूबर 2024 महानवमी/दशहरा शनिवार
31 अक्टूबर 2024 दिवाली गुरुवार
02 नवंबर 2024 गोवर्द्धन पूजा शनिवार
03 नवंबर 2024 भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती रविवार
15 नवंबर 2024 गुरु नानक जयंती शुक्रवार
25 दिसंबर 2024 क्रिसमस बुधवार

2024 के निर्बन्धित अवकाश

तारीख त्योहार का नाम दिन

1 जनवरी 2024 नव वर्ष सोमवार
15 जनवरी 2024 मकर संक्रांति सोमवार
18 जनवरी 2024 हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज का उर्स गुरुवार
24 जनवरी 2024 जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मदिन बुधवार
14 फरवरी बसंत पंचमी बुधवार
24 फरवरी 2024 संत रविदास जयंती शनिवार
26 फरुवरी 2024 शबे बारात सोमवार
26 मार्च 2024 होली मंगलवार
01 अप्रैल 2024 ईस्टर मन्डे सोमवार
05 अप्रैल 2024 अलविदा रमजान शुक्रवार
09 अप्रैल 2024 चेटी चंद मंगलवार
12 अप्रैल 2024 ईद-उ-फितर शुक्रवार
17 अप्रैल 2024 चंद्रशेखर जयंती बुधवार
09 मई 2024 लोक नायक महाराणा प्रताप जयंती गुरुवार
10 मई 2024 परशुराम जयंती शुक्रवार
18 जून 2024 बकरीद मंगलवार
18 जुलाई 2024 मोहर्रम गुरुवार
25 अगस्त 2024 चेहल्लुम रविवार
17 सितंबर 2024 विश्वकर्मा पूजा रविवार
03 अक्टूबर 2024 दशहरा शुक्रवार
17 अक्टूबर 2024 महर्षि बल्मीकि जयंती गुरुवार
31 अक्टूबर 2024 सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती गुरुवार
07 नवंबर 2024 छठ पूजा गुरुवार
23 दिसंबर 2024 चौधरी चरण सिंह जन्मदिवस सोमवार
24 दिसंबर 2024 क्रिसमस मंगलवार

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper