Friday, September 4, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ की प्रभाती पाण्डेय ने जीता मिस एंड मिस्टर टीन इंडिया 2026 का खिताब, दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान

लखनऊ: राजधानी लखनऊ की प्रभाती पाण्डेय ने मिस एंड मिस्टर टीन इंडिया 2026 प्रतियोगिता में विजेता बनकर शहर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 2 सितम्बर 2026 को ऐली क्लब की ओर से होटल पाम ग्रीन, अलीपुर, नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में प्रभाती पाण्डेय ने टैग नंबर 42 के साथ हिस्सा लिया और विजेता का खिताब अपने नाम किया।

अरबाज खान समेत कई हस्तियों ने पहनाया ताज
विजेता बनने के बाद प्रभाती पाण्डेय को फिल्म निर्देशक एवं निर्माता अरबाज खान, शहबाज खान, इमरान खान और अयूब खान के साथ अभिनेत्री पूजा बैनर्जी ने सम्मानित किया। ऐली क्लब की शो डायरेक्टर, आयोजक और रैंप गुरु सम्बिता बोस ने भी इस मौके पर प्रभाती को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।

-------------------------------------------------------------------------------------------

लखनऊ के लिए गौरव का क्षण
प्रभाती पाण्डेय की इस उपलब्धि को लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया गया है। दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में विजेता बनने के बाद उन्हें मंच पर सम्मानित किया गया।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------