Wednesday, August 12, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेश

विपणन विकास सहायता योजनान्तर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बरेली, 28 फरवरी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अजय पाल ने बताया कि जन सामान्य को आत्मनिर्भर एवं स्वालम्बन बनाने के उद्देश्य से विपणन विकास सहायता (एस0सी0एस0पी0) योजनान्तर्गत विकास खण्ड फरीदपुर स्थित सभागार में कल एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि जागरूकता शिविर में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियॉ, बी0सी0 सखी एवं ग्रामीण/शहरी बेरोजगार नवयुवक/नवयुवतियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा-मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रशिक्षण से सम्बन्धित योजनाएं व उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित माटीकला उद्योग से सम्बन्धित योजनाओं की विस्तृत जानकारी के साथ-साथ बैंकों के माध्यम से ऋण प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन आवेदन करने से सम्बन्धित समस्त आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी दी गयी।
जागरूकता कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी फरीदपुर रामशंकर सिंह, सभासद फरीदपुर दुर्विजय यादव, क्रेडिट मैनेजर बैंक ऑफ बड़ौदा फरीदपुर विकास शर्मा, बी0एम0एम0 रामनरेश कुशवाहा एवं कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे । बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------