वॉट्सऐप पर अनजान यूजर बन रहे जी का जंजाल? ग्रुप सेटिंग पर तुरंत ऑन करें ये प्राइवेसी फीचर

नई दिल्ली। मेटा का पॉपुलर ऐप वॉट्सऐप करोड़ों यूजर्स का पसंदीदा ऐप है। आसान इंटरफेस के साथ आने वाले इस मैसेजिंग ऐप पर केवल एक टैप में जरूरी मैसेज सेंड और रिसीव किए जाते हैं। हालांकि, इससे बढ़कर ऐप में यूजर को कॉलिंग, फोटो-वीडियो शेयर करने और पेमेंट की सुविधा भी मिलती है।

यही वजह है कि ऐप में यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी और भी जरूरी हो जाती है। ऐसे में वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए उनकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए कई बेहतरीन फीचर्स पेश करता है।

वॉट्सऐप पर यूजर्स को ग्रुप की सुविधा भी मिलती है। वॉट्सऐप का कोई भी यूजर ग्रुप क्रिएट कर नए मेंबर्स जोड़ सकता है। हालांकि, यह कई यूजर्स के लिए एक परेशानी का कारण भी बनता है। कई बार यूजर न चाहते हुए भी ऐसे ग्रुप का हिस्सा बन जाता है, जहां उसकी भागीदारी न के बराबर होती है।

इसी तरह यूजर के कॉन्टैक्ट में कई बार ऐसे यूजर्स भी होते हैं, जिन्हें कॉन्टैक्ट में रखना यूजर की मजबूरी होती है। ऐसे में अगर किसी ऐसे कॉन्टैक्ट द्वारा ग्रुप बनाया जाए तो यूजर को परेशानी ही होती है। हालांकि, ग्रुप क्रिएट करने की सुविधा के साथ ही वॉट्सऐप अपने यूजर्स को उनकी प्राइवेसी बनाए रखने का विकल्प ग्रुप में देता है।

सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करना होगा।
ऐप पर तीन वर्टिकल डॉट्स पर क्लिक करना होगा।
Privacy पर क्लिक करना होगा।
यहां Groups पर क्लिक करना होगा।
iOS phone यूजर ऐसे बदलें वॉट्सऐप ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग

Settings पर क्लिक करना होगा।
Privacy पर क्लिक करना होगा।
यहां Groups पर क्लिक करना होगा।
वॉट्सऐप ग्रुप सेटिंग में मिलते हैं ये ऑप्शन
ग्रुप सेटिंग के लिए यूजर को तीन ऑप्शन Everyone, My Contacts और My Contacts Except मिलते हैं।Everyone पर क्लिक करते हैं तो कोई भी वॉट्सऐप यूजर आपको अपने ग्रुप का हिस्सा बना सकता है।

My Contacts पर क्लिक करते हैं तो केवल आपके कॉनटैक्ट में मौजूद यूजर्स आपको किसी ग्रुप का हिस्सा बना पाएंगे। इसके अलावा, My Contacts Except पर उन यूजर्स को चुन सकते हैं, जिनके बनाए ग्रुप का हिस्सा आप नहीं बनना चाहते।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper