शहद और लहसुन का इस तरह करेंगे इस्तेमाल, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
नई दिल्ली: बढ़ते वजन से परेशान लोग इसे कम करने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं, तो कुछ अपने खाने की मात्रा कम कर देते हैं। इसके बावजूद कई लोगों को मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता। ऐसे में शहद और कच्चे लहसुन से जुड़ा यह घरेलू उपाय भी अपनाया जाता है। आयुर्वेद में शहद और लहसुन के इस संयोजन को वजन घटाने के लिए प्रभावी माना गया है। आइए जानते हैं कि इसका किस तरह इस्तेमाल किया जाता है।
वजन कम करने में मदद कर सकता है लहसुन और शहद

लहसुन और शहद दोनों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इनके सेवन से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है। बेहतर पाचन को वजन घटाने से भी जोड़ा जाता है। लहसुन और शहद में मौजूद तत्व वजन कम करने में मददगार माने जाते हैं। इसके अलावा इनके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी मदद मिल सकती है।
वजन कम करने के लिए ऐसे करें लहसुन और शहद का इस्तेमाल
-------------------------------------------------------------------------------------------
सबसे पहले लहसुन की कुछ कलियां लें और उनका छिलका उतार दें। इसके बाद एक जार में लहसुन की कलियां डालें। अब इनके ऊपर शहद डालकर दोनों को अच्छी तरह मिल जाने दें। इसके बाद जार को अच्छी तरह बंद करके रख दें।
इसके बाद इस मिश्रण में से रोज सुबह खाली पेट एक लहसुन की कली का सेवन करने की बात कही गई है। इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, एक दिन में एक से ज्यादा लहसुन की कली का सेवन नहीं करने की सलाह दी गई है।

