सनकी ‘पति की क्रूरता’: झाड़ी में छिपकर पीछे से मारी गोली, पहले पीठ…फिर सिर पर फायर

 


फर्रुखाबाद| फर्रुखाबाद जिले में गुतासी की गीता देवी की हत्या अवैध संबंधों के शक में उसके पति ने की थी। पुलिस ने पति की गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस अभी भी पुत्र और जेठ से थाने में बैठाकर पूछताछ कर रही है। गीता के मोबाइल की सीडीआर में पुलिस को कोई भी संदिग्ध नंबर नहीं मिला है।

लिहाजा पति पर सनकी होने की शक जताया जा रहा है। मऊदरवाजा थाने के गांव गुतासी निवासी गीता देवी (40) का गोली लगा शव सोमवार सुबह गांव के ही सतीश के खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने घटना में नामजद पति अरुण कुमार की गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने गांव के पास से ही गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे गिरफ्तार दिखाया।

उसकी निशानदेही पर एक तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अरुण को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था। बताया कि गीता किसी न किसी बहाने से घर से चली जाती थी। इसी के चलते घर में विवाद होता था। घर में शौचालय होने के बावजूद 31 जुलाई की रात दो बजे वह शौच के लिए खेतों में गई।

अरुण को शक होने पर वह चुपके से पीछे से गया। उसे लगा कि वह किसी से बात कर रही है। उसने झाड़ी में छिपकर पीछे से गोली चला दी। जो गीता की पीठ में लगी। उसके गिरने के बाद दूसरी गोली सिर में मार दी। इसके बाद चाचा सीमेंद्र के खेत के पास मेड़ पर पड़ी लकड़ियों में तमंचा छिपा दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper