सितंबर महीने में क्यों झेलनी पड़ रही इतनी भीषण गर्मी!, एक्सपर्ट्स ने बताई ये वजह…

नई दिल्ली। देश और दुनिया का मौसम धीरे-धीरे गर्म होता जा रहा है। सितंबर महीने में जहां मानसून के कारण ठंडक रहती थी, वहीं इसके विपरीत पिछले दो सप्ताह से भारत के कई हिस्सों में लोग गर्मी का सामना कर रहे हैं। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में अब तक पूर्वोत्तर के राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। इसके अलावा, उत्तर और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में सामान्य से 1-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा है। पूर्वी भारत में भी अधिकांश स्थान सामान्य से अधिक गर्म रहे हैं।

दक्षिण कोरिया के टाइफून रिसर्च सेंटर जेजू नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता विनीत कुमार सिंह ने इसके लिए इस महीने बारिश में भारी कमी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा “उत्तर-पश्चिम भारत में इस महीने 30þ कम बारिश हुई है। वहीं, पूर्व-उत्तर भारत में यह आंकड़ा 44þ है। इसने मानसून की बारिश के सामान्य ठंड को प्रभावित किया है। असामान्य रूप से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर भारत के ठंडे हिल स्टेशनों के भी ऐसी ही हाल देखने को मिल रहे हैं।’’

आपको बता दें कि भारत के कई हिस्से सितंबर में अब तक सामान्य से अधिक गर्म रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में तापमान विशेष रूप से अधिक रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तामपमान औसत से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। श्रीनगर में भी बुधवार को दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से लगभग छह डिग्री अधिक है। इसी तरह शिमला में सामान्य की तुलना में तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ’’जब भी आसमान साफ होने के साथ कम बारिश होती है, तो तापमान बढ़ने की संभावना बनी रहती है। पिछले सीजन में भी मार्च और अप्रैल में बारिश की कमी के कारण भारत के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान बढ़ गया था।’’ उन्होंने कहा, “यही कारण है कि कुछ हिल स्टेशनों पर भी दिन का तापमान अधिक दर्ज किया जा रहा है। जैसलमेर में 9 सितंबर को अब तक का सितंबर महीने में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया हया। यह सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक यानी कि 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर था। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में कई स्थानों पर अधिक तापमान दर्ज किए गए। उत्तराखंड और पश्चिम राजस्थान में भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। पूर्वी राजस्थान, पूर्वी यूपी में अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर (1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper