सेवा संकल्प अभियान–2026 के तहत गौवंश विशेष शिविर का आयोजन।नदौसी की कांहा गौशाला में 500 गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं परामर्श

बरेली, 03 अक्टूबर ।स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान–2026 के तहत संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत वार्ड–37, नदौसी स्थित कांहा गौशाला में “गौवंश विशेष शिविर एवं पशु स्वास्थ्य जांच/परामर्श” का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य गौवंशों के स्वास्थ्य की जांच, आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराने के साथ-साथ गौवंश संरक्षण, पशु कल्याण एवं संवेदनशीलता के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

500 गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार:-
शिविर का संचालन पंडित हरि ओम गौतम जी द्वारा किया गया। पशु चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा लगभग 500 गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने गौवंशों की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण करते हुए आवश्यकता के अनुसार उपचार, आवश्यक औषधियां एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया।
महापौर ने लिया गौवंशों के स्वास्थ्य का जायजा:-
इस अवसर पर माननीय महापौर डॉ. उमेश गौतम जी ने शिविर में उपस्थित होकर पशु चिकित्सकों से गौवंशों के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को गौवंशों की नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक उपचार एवं बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने* के निर्देश दिए।
माननीय महापौर जी द्वारा गौ माता को माला पहनाकर सम्मान भी किया गया तथा गौवंश सेवा एवं संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपलब्ध कराई स्वास्थ्य सेवाएं:-
-------------------------------------------------------------------------------------------
शिविर में डॉ. राजीव सिंह, डॉ. सुनैना सिंह, डॉ. सुमित एवं श्री हरि शंकर द्वारा गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। चिकित्सकीय टीम द्वारा आवश्यकता के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराने के साथ गौवंशों के स्वास्थ्य एवं देखभाल संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की रही सहभागिता;-
कार्यक्रम में माननीय महापौर डॉ. उमेश गौतम जी, अपर नगर आयुक्त श्री शशि भूषण जी, पर्यावरण अभियंता श्री राजीव राठी जी, पशु कल्याण अधिकारी श्री हरपाल सिंह जी, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, सैनिटरी इंस्पेक्टर, उपसभापति श्रीमती पूनम राठौर जी* सहित पार्षदगण एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
“सेवा संकल्प” से जुड़ा सेवा, संवेदना और संरक्षण का संदेश:-
गौवंश विशेष शिविर के माध्यम से गौवंशों के स्वास्थ्य एवं संरक्षण के साथ-साथ पशु कल्याण और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार, परामर्श एवं ईयर टैगिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से गौवंशों की बेहतर देखभाल एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया।
“सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित यह पहल सेवा भावना, पशु कल्याण, संवेदनशीलता एवं सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास रही।
संदेश:-
“गौवंश की सेवा और संरक्षण—हमारी संवेदना, हमारी जिम्मेदारी।”
“सेवा के साथ संवेदना, संरक्षण के साथ संकल्प।” बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

