उत्तर प्रदेश

सोनभद्र की सर्विलांस शाखा द्वारा खोये हुए, लगभग 7 लाख रुपए की 52 कीमती मल्टीमीडिया मोबाइल सेट ट्रेस कर किया गया बरामद

सोनभद्र,डॉ0 यशवीर सिंह,पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में खोये/गिरने से सम्बन्धित मोबाइल सेट की बरामदगी करने हेतु क्षेत्राधिकारी अपराध श्री संजीव कटियार के निर्देशन में सर्विलांस सेल में एक मोबाइल रिकवरी सेल का गठन कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में सर्विलांस शाखा द्वारा कठिन परिश्रम करते हुए 52 मल्टीमीडिया मोबाइल सेटो को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुयी है, जिनकी कुल कीमत लगभग 07 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल सेटों को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा उनके स्वामिय़ों को सुपुर्द किया गया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be