120W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा Xiaomi 14 Pro

नई दिल्ली: Xiaomi इस साल के अंत तक अपने मौजूदा स्मार्टफोन Xiaomi 13 Pro का अपग्रडेड वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 14 Pro में कई दमदार फीचर्स दिए जा सकते हैं। लीक्स के अनुसार, इस फोन को दो अलग-अलग डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 120W और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। साथ ही इसमें क्वालकॉम के नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप SoC दिया जा सकता है।

Xiaomi 14 Pro की संभावित डिटेल्स:
Xiaomi 14 Pro को दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें चारों तरफ 3डी कर्व्ड पैनल और स्लिम बेजल्स होंगे। वहीं, दूसरे मॉडल में 2.5डी फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है। इन्हें 120W फास्ट चार्जिंग या 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ पेश किया जा सकता है। Xiaomi 14 Pro की मोटाई 1mm बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, Xiaomi 14 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है। इसे 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें WLG हाई-लेंस कैमरे दिए जा सकते हैं।

Xiaomi 13 Pro की बात करें तो यह 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 79,999 रुपये हैं। इसमें 6.73 इंच 2K OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें रिफ्रेश रेट 120Hz तक का है। यह स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC से लैस है। इसमें 50 मेगापिक्सल 1 इंच Sony IMX989 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 4820mAh की बैटरी दी जा सकती है। Xiaomi 14 Pro को किस तारीख को लॉन्च किया जाएगा और इसके बाकी के फीचर्स क्या होंगे, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल कंपनी ने नहीं दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper