Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

थाना तरबगंज पुलिस द्वारा करीब 2 लाख 60 हजार रुपये कीमत के 16 गुम/खोए हुए एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को किए गए सुपुर्द

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद में गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरबगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। भारत सरकार द्वारा विकसित एवं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की नियमित समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को अधिकाधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना तरबगंज की टीम द्वारा सर्विलांस सेल के सहयोग से सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गुम/खोए हुए 16 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए।
आज दिनांक 14.06.2026 को बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस प्राप्त कर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा उन्होंने गोण्डा पुलिस एवं थाना तरबगंज पुलिस की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

बरामदगी का विवरण-

* 16 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन
* अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹2,60,000/-

बरामद कर्ता पुलिस टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक श्री श्रीधर पाठक
2. कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए बबलू
3. कांस्टेबल रितुराज सक्सेना
4. कांस्टेबल प्रदीप मौर्य
5. रिक्रूट कांस्टेबल उदित कुमार

---------------------------------------------------------------------------------------------------