30 अक्टूबर को गुरु-राहु की अशुभ युति होगी खत्म, इन राशियों की शुरू होगी मौज

ग्रहों का राशि परिवर्तन व्यक्ति के जीवन पर भी अपना प्रभाव डालता है। इस समय मेष राशि में गुरु और राहु विराजमान हैं। जब गुरु और राहु किसी राशि में एक साथ विराजमान रहते हैं तो इससे गुरु चांडाल योग बनता है, जो शुभ नहीं माना जाता है। गुरु-राहु की ये अशुभ युति कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायक नहीं मानी जाती है। वहीं, 30 अक्टूबर के दिन राहु के राशि परिवर्तन से गुरु-राहु की ये अशुभ युति समाप्त होगी। इससे कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे और जीवन में चल रही दिक्कतें भी दूर होंगी।

गुरु चांडाल योग की समाप्ति मेष राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है। जीवन में चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। समाज को प्रभावित करने और आकर्षित करने की आपकी क्षमता तेज होगी। भीड़ से अलग सोचेंगे और नेतृत्व की ओर अपने कदम बढ़ाएंगे। यात्रा करने की भी संभावना है।

धनु राशि के लोगों के लिए गुरु चांडाल योग की समाप्ति शुभ मानी जा रही है। करियर की दृष्टि से रचनात्मक कौशल मजबूत होगा। रचनात्मक गतिविधियों में अधिक रुचि रहेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही अनेक कार्यों को अंजाम देकर सामाजिक क्षेत्र में भी आप मान-सम्मान और पहचान हासिल कर सकेंगे।

30 अक्टूबर से तुला राशि के लोगों के अच्छे दिनओं की शुरुआत होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में बनाई गयी योजनाओं की सफलता मिलने की संभावना अधिक है। नौकरी कर रहे लोगों को अपने पूर्वजों की कृपा से अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा। काम की सराहना होगी साथ ही नौकरी में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी सफल रहेंगे। कमाई के नए स्रोत भी बनेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper