Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी ने नगर निकायों के टाइड-अनटाइड की धनराशि की कार्ययोजना/वंदन योजना/मा0 मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना/मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के सम्बन्ध में बैठक की

बरेली,01जून। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल नगर निकायों के टाइड-अनटाइड की धनराशि की कार्ययोजना/वंदन योजना/मा0 मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना/मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर निकायों में जो भी कार्य किये जायें उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने समस्त ई.ओ. को निर्देश दिये कि जिन जगहों पर अभी तक लाइटें नहीं लग पाई हैं उन स्थानों पर अतिशीघ्र लाइटें लगवाई जाएं और नगर निकायों में जो वाटर कूलर लगवाए जाएं वह उच्च क्वालिटी के लगाए जायें।

बैठक जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर निकायों के शौचालय में टाइलीकरण का कार्य तथा साफ-सफाई उचित प्रकार से कराई जाए। समस्त ई.ओ. को निर्देश दिये गए कि जिन मन्दिरों तालाब बने हुए है उनकी निरन्तर साफ-सफाई करायी जाये एवं मन्दिर के आस पास पेड़ पौधे भी लगवाए जाएं। इसके साथ ही समस्त नगर निकायों में सफाई हेतु सफाई कर्मियों को जूते तथा ड्रेस उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

-------------------------------------------------------------------------------------------

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, समस्त ई0ओ0 सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------