Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन

बरेली, 29 जनवरी। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली में कल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा एक महत्वपूर्ण मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन माननीय कुलपति जी प्रोफेसर केपी सिंह जी के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के ऑफिसर डॉ. मनोज कुमार सिंह जी ने कराया, जबकि प्लेसमेंट ड्राइव के को-ऑर्डिनेटर डॉ. विशाल सक्सेना, डॉ. एम0 एस0 करुणा, डॉ. इंद्रप्रीत कौर डॉ. मुकुल कुमार गुप्ता, डॉ. डी0 डी0 शर्मा, डॉ. अनिल कुमार बिष्ट जी भी उपस्थित रहे। और मैकेनिकल विभाग के श्री महेश कुमार, श्री मनोज कुमार सागर व केमेकिल विभाग के उददे्श्य गंगवार भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लयम ग्रुप जो कि अशोक लेलैंड के पार्टनर हैं, लयम ग्रुप वाॅइस प्रेसिडेण्ट श्री बी. सी. पाठक ने कंपनी के प्रोफाइल, कार्यक्षेत्र एवं करियर अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात सीनियर रिक्रूटर श्री अमन मिश्रा ने भी कंपनी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ विद्यार्थियों के साथ साझा कीं। आशोक लेलैंड ग्रुप लिमिटेड एक भारतीय ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जो मुख्य रूप से कमर्शियल गाड़ियों के निर्माण और बिक्री का काम करती है। कंपनी इंडस्ट्रियल और समुद्री इस्तेमाल के लिए इंजन, फोर्जिंग और कास्टिंग बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स में बसें, ट्रक, इंजन, डिफेंस और स्पेशल गाड़ियां शामिल हैं।
प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान लयम ग्रुप की ओर से वाॅइस प्रेसिडेण्ट श्री बी. सी. पाठक एवं सीनियर रिक्रूटर श्री अमन मिश्रा ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय बी. टेक. के कुल 102 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ। वाॅइस प्रेसिडेण्ट श्री बी. सी. पाठक और सीनियर रिक्रूटर श्री अमन मिश्रा ने छात्रों की तकनीकी दक्षता और उद्योग से जुड़े कौशलों का परीक्षण किया।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------