Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

आईवीआरआई, इज्जतनगर द्वारा राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन


बरेली, 29 जनवरी । भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग की प्रमुख पहल राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा – चरण II के अंतर्गत एक दिवसीय अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आईसीएआर – भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर में किया गया। यह कार्यक्रम मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में मानव संसाधन विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इज्जतनगर परिसर में 28 से 30 जनवरी 2026 तक तीन दिनों में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिन मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) एवं तकनीकी कार्मिकों के लिए सत्र आयोजित किए गए। प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु कर्मचारियों को 50-50 के बैचों में विभाजित किया गया तथा प्रतिदिन नामित स्थलों पर अनेक सत्र आयोजित किए गए।
प्रशिक्षण का संचालन आईवीआरआई के नामित मास्टर ट्रेनर्स—डॉ. के. के. रजक, डॉ. गीता चौहान, डॉ. विकाश चंद्र, श्री मोहम्मद तौफीक़ आलम, श्री आशीष वर्मा तथा श्री अश्वनी कुमार—द्वारा किया गया, जिन्होंने आईसीएआर–केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काज़री), जोधपुर में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों की व्यावसायिक दक्षता, नैतिक आचरण, ईमानदारी तथा नागरिक-केंद्रित सार्वजनिक सेवा वितरण को सुदृढ़ करना है। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

-------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------