माय भारत बजट क्वेस्ट 2026′ का शुभारंभ

बरेली, 03 फरवरी।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित माय भारत (मेरा युवा भारत) प्लेट फॉर्म द्वारा युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत बजट क्वेस्ट2026 का आयोजन किया जा रहा है । इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को केंद्रीय बजट 2026 से जोड़ना है।
राष्ट्रीय आर्थिक विमर्श और विकास की प्राथमिकताओं में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आम बजट के प्रति उनकी समझ को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से खेल मंत्रालय ने सोमवार को राष्ट्रीय स्तर पर ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ की शुरुआत की। इस प्रतियोगिता के विजेता को ‘विकसित भारत’ के विजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद का अवसर मिलेगा।
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पत्रकारों से कहा कि इस साल बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद के दौरान युवाओं द्वारा दिये गए सुझावों की सराहना की और बताया कि कुछ सुझावों को 2026-27 के आम बजट में शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि माय भारत बजट
प्रतिस्पर्धा की शुरूआत माय भारत प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय स्तर के ऑनलाइन क्विज के जरिए होगी

क्वेस्ट 2026 के जरिए हम देश के युवाओं की आवाज को मजबूती देने की कोशिश जारी रखेंगे। मांडविया ने बताया कि इस प्रतिस्पर्धा की शुरूआत तीन फरवरी से माय भारत प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय स्तर के आनलाइन क्विज के जरिए होगी जो आम बजट पर केंद्रित होगा। उन्होंने कहा कि इसमें भागीदारी के लिए 17 फरवरी तक की समय सीमा है और युवा माय भारत पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते हैं। इसमें बजट पर आधारित 30 सवाल पूछे जायेंगे। उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश से विजेताओं
को 17 फरवरी से तीन मार्च तक दूसरे दौर में भाग लेने का मौका मिलेगा जिसमें निबंध लेखन होगा। उन्होंने कहा कि इसमें युवाओं को विकसित भारत के विजन के साथ बजट से जुड़े आठ विषय दिए जाएंगे जिनमें से चुनकर एक पर उन्हें निबंध लिखना होगा।
खेल मंत्री ने बताया कि दस मार्च को प्रदेश और केंद्रशासित प्रदेश स्तर पर मेरिट सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विकसित भारत बजट के विजन पर संवाद का मौका मिलेगा।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट


