महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के 51वें स्थापना दिवस पर खेलों का शुभारंभ

बरेली,11फरवरी। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा मैदान में 51वें स्थापना दिवस का शुभारंभ माननीय कुलपति प्रो0 के पी सिंह द्वारा गुब्बारे उड़ाकर एवं पारंपरिक खेल सतोलिया, गुल्ली डंडा, एवं कंचे खेल कर किया गया।
समस्त शिक्षक वर्ग एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने पारंपरिक खेलों में बड़े ही उत्साह के साथ प्रतिभाग़ किया। सतोलिया,गिल्ली डंडा व कँछे में शिक्षक विजेता रहे। गिल्ली डंडे में डॉ विजय कुमार सिन्हाल का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। उन्होंने शिक्षकों को विजय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई। कँछे में डॉ उपेन्द्र कुमार,डॉ विजय सिंहाल, डॉ अतुल कटियार,डॉ अजीत सिंह व डॉ ललित पांडे का प्रदर्शन शानदार रहा। सतपोलिया में डॉ पवन कुमार,डॉ अजीत सिंह का प्रदर्शन उत्तम रहा।तत्पश्चात शिक्षक बनाम शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के मध्य क्रिकेट मैच खेला गया। विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो0 के 0 पी0 सिंह द्वारा पिच पर बैटिंग कर मैच का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। मैच में शिक्षणेत्तर कर्मचारी विजयी रहे जिसमें कर्मचारियों की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। कमल सिंह, नवीन संतुले, अरविंद, विक्रम व निखिल ने क्रमशः 23, 20, 27, 28 व 25 रन बनाए। शिक्षकों में डॉ विजय कुमार सिन्हाल ने बढ़िया गेंदबाज़ी करते हुए 2 गेंदों में लगातार दो विकेट लिए । शिक्षक वर्ग ने 19 ओवर में 81 रन पर ऑल आउट हो गए। टीम के कप्तान अतुल कटियार ने सर्वाधिक 31 रन बनाए कमल सिंह व विक्रम रावत ने दो-दो विकेट लिए।
स्थापना दिवस के उपलक्ष में कुलसचिव-श्री हरीश चंद, सचिव, परीक्षा नियंत्रक-श्री संजीव कुमार सिंह, क्रीड़ा परिषद-डॉ0 एस0एस0 बेदी, सह-क्रीड़ा सचिव डॉ0 विजय कुमार सिंहाल, डॉ अजीत सिंह सहायक-क्रीड़ा सचिव डॉ0 इरम नईम, सहायक-क्रीड़ा सचिव डॉ0 इंद्रप्रीत कौर, कॉमेंटेटर श्री धर्मेंद्र शर्मा, क्रिकेट टीम अंपायर श्री सुहेल हुसैन आदि क्रीड़ा कर्मचारी मौजूद रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना
की रिपोर्ट


