Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

कम्पोजिट विद्यालय इमामबाड़ा मे संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव


नगरक्षेत्र गोण्डा के कम्पोजिट विद्यालय इमामबाड़ा मे आज वार्षिक उत्सव का आयोजन करते हुए मेधावी बच्चों को ट्राफी, मैडल व अंक पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक – समेकित शिक्षा राजेश सिंह, सभासद इमामबाड़ा आज़म अली, नगर समन्वयक आनंद प्रताप सिंह, पूर्व जिला ब्यायाम शिक्षक आदील अहमद, प्रधानाध्यापक जानकीनगर सुरेंद्र मिश्रा, प्रधानाध्यापक महराजगंज बृजेश शुक्ला साहित विद्यालय के समस्त स्टॉफ व अभिभावक व बच्चों साहित लगभग 400 लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मोहम्मद शम्स तबरेज़ आबदी अपने उद्बोधन मे कहा की हमारे विद्यालय विभिन्न आधुनिक संसाधनों से परिपूर्ण है जहाँ एक तरफ विद्यालयों इंटरनेट साहित स्मार्ट क्लास की उपलब्धता है वही बच्चे अपने मन पसंद क्षेत्र मे आगे बढ़ सके इसके लिए लर्निग बाई डुइंग हेतु कार्यशाला / प्रयोगशाला की स्थापना अनुदेशक के साथ की गयी है। बच्चों के यूनिफार्म, जुत-मोज, स्वेटर, बैग व स्टेशनरी के लिए 1200/- ₹ की डी बी टी की जा रही है, निःशुल्क पुस्तके दी जा रही है, पौष्टीक एवं पका पकाया मध्यान्ह भोजन के साथ साथ योग्य शिक्षकों मे माध्यम से शिक्षण की ब्यवस्था की जा रही है। सभी अभिभावक अपने पाल्य को प्रतिदिन विद्यालय भेजे, जिससे बच्चों का भावी जीवन सुधर व संवर सके। इसके लिए विद्यालय ने एक अभिनव प्रयोग किया है, आगामी सत्र के लिए वर्ष 2026-27 मे सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चो सभासद आज़म अली दवारा ₹ 5100/-, द्वितीय स्थान वाले को डा० मशर्रत जी द्वारा ₹ 2100/- तथा तृतीय स्थान वाले को प्रधानाध्यापक द्वारा ₹ 1100/- नकद मोहम्मद शम्स तबरेज़ आब्दी पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गयी है।
सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की गयी।

---------------------------------------------------------------------------------------------------