मानव उत्थान सेवा समिति ने 150 बच्चों को दी स्टेशनरी किट

गोण्डा / छपिया । शनिवार को को मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक सतपाल महाराज की प्रेरणा से चलाये जा रहे मिशन एजुकेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री हंस ज्ञान आश्रम गोण्डा की प्रभारी महात्मा अगोचरा बाई एवं महात्मा मर्यादा बाई के मार्गदर्शन में बभनान शाखा के प्राथमिक विद्यालय वीरपुर (प्रथम) शिक्षा क्षेत्र छपिया जनपद गोण्डा में 150 बच्चों को निःशुल्क स्टेशनरी, लेखन सामग्री काॅपी, पेन, पेन्सिल, रबर, कटर ज्योमेट्री बाॅक्स वितरित किया गया। संस्था के प्रभारी महात्मा अगोचरा बाई एवं मर्यादा बाई ने बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि वे अपने जीवन मे अच्छी तरह पढ़ाई लिखाई करके डाॅक्टर इंजीनियर और देश के सिपाही बने साथ ही बताया कि हमे जिस ईश्वर ने बनाया है उनको याद करना भी जरूरी है। भौतिक ज्ञान के साथ अच्छे संस्कार और आध्यात्मिक ज्ञान से मनुष्य महान बनता है इस पुनीत कार्य हेतु विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधेश्याम वर्मा ने संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक सतपाल महाराज एवं हंस ज्ञान आश्रम गोण्डा के प्रभारी महात्मा एवं सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में घनश्याम गुप्ता, उमेश प्रजापति (उपमा कम्प्यूटर इ0), साधुशरण, राम प्रताप वर्मा, श्याम सुन्दर वर्मा, लक्ष्मी, शबनम बानो, शालू, सन्तोष वर्मा, अभिमन्यु, सुभाष, अमन आदि उपस्थित रहे।


