Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

श्रावण मास (कांवड़ यात्रा) के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को नागरिक सुरक्षा जैकेट उपलब्ध कराये

बरेली,01अगस्त।श्रावण मास (कांवड़ यात्रा ) ,के दृष्टिगत आज कलेक्ट्रेट सभागार में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को नागरिक सुरक्षा जैकेट (पीली ऐपरिन) उपलब्ध कराये जाने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी नगर श्री अविनाश त्रिपाठी द्वारा तहसील ऑवला, नवाबगंज, बहेड़ी व मीरगंज स्थित नगर पॉलिका/नगर पंचायत में नियुक्त नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को नागरिक सुरक्षा जैकेट (पीली ऐपरिन) वितरित की गयी।

उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री राकेश कुमार मिश्र द्वारा नागरिक सुरक्षा विभाग के कार्य/प्रगति पर प्रकाश डालते हुये उपस्थित समस्त पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश में नागरिक सुरक्षा जनपद-बरेली पहला ऐसा जनपद है जहां नागरिक सुरक्षा का विस्तार तहसील स्तर पर नगर पॉलिका/नगर पंचायत के वार्डों में निवास करने वाले स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है।

अपर जिलाधिकारी-नगर श्री अविनाश त्रिपाठी द्वारा कहा गया कि “नागरिकों द्वारा नागरिकों की रक्षा करना ही नागरिक सुरक्षा है” सेना व पुलिस की भांति नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक नागरिकों की सुरक्षा व अन्य आपदाओं में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य करते है। अपर जिलाधिकारी नगर महोदय द्वारा तहसील स्तर पर नगर पॉलिका/नगर पंचायत में नव नियुक्त नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को अपने मूल कार्यों के साथ-साथ नागरिक सुरक्षा के कार्य / दायित्वों को पूर्ण करने की अपील करते हुये कहा गया कि राष्ट्र सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा श्री रंजीत कुमार वशिष्ठ द्वारा नव नियुक्त नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को आम नागरिक के स्थान पर एक विशेष नागरिक होने की बात कहते हुये अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा से किये जाने की अपील की गयी। उक्त अवसर नागरिक सुरक्षा के वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक श्री पंकज कुदेशिया , श्री प्रमोद कुमार डागर, डिवीजीनल वार्डन श्री शिवलेश चन्द्र पाण्डेय, श्री संजय पाठक, श्री दिनेश कुमार सिहं व डिप्टी डिवोजनल वार्डन श्री कंवलजीत सिंह के साथ कार्यालय का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------