बिजनेस

संभावनाशील स्मार्टफोन्स में से एक को खरीदने का एक और मौका मिलेगा।

भोपाल, अप्रैल, 2026: एआई + स्मार्टफोन ने अपने नवीनतम डिवाइस नोवा 2 अल्ट्रा की बिक्री शुरू कर दी है, जो नई लॉन्च की गई नोवा सीरीज़ का हिस्सा है। नोवा लाइनअप की सबसे संपूर्ण अभिव्यक्ति के रूप में डिज़ाइन किया गया नोवा 2 अल्ट्रा, 17 अप्रैल, 2026 को दोपहर 12 बजे (सेल का पहला दिन) से केवल फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। पहले दिन के बाद, नोवा 2 अल्ट्रा की बिक्री फिर से 24 अप्रैल, 2026 को शुरू होगी, जिससे ग्राहकों को एआई + स्मार्टफोन के सबसे
इसके अलावा, नोवा 2 अल्ट्रा का सेल, नोवा 2 की शानदार सफलता पर आधारित है, जिसके पहले ही दिन केवल 15 मिनट के भीतर सभी यूनिट्स बिक गए थे, जो उपभोक्ताओं की मजबूत माँग और नोवा सीरीज़ के प्रति बढ़ते आकर्षण को दर्शाता है।

नोवा 2 अल्ट्रा निम्नलिखित कीमतों पर उपलब्ध होगा: 6 जीबी + 128 जीबी | 14,999* रुपए से शुरू 8 जीबी + 128 जीबी | 16,999* रुपए से शुरू किसी भी फोन का एक्सचेंज करें और 2,000 रुपए की छूट पाएँ (चाहे फोन काम कर रहा हो या खराब हो)
माधव शेठ, सीईओ, एआई + स्मार्टफोन और संस्थापक, एनएक्सटी क्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज़, ने कहा, “नोवा 2 अल्ट्रा के साथ, हमारा उद्देश्य इस कीमत पर संभव सीमाओं को आगे बढ़ाना था। यह सोनी कैमरा सिस्टम, फ्लैगशिप-स्तर के डिस्प्ले और ऐसी डिज़ाइन से लैस है, जो आपके उपयोग के अनुसार सक्रिय रूप से प्रतिक्रिया करता है। यह उन उपयोगकर्ताओं के लिए है, जो परफॉर्मेंस और व्यक्तित्व के बीच चयन किए बिना सब कुछ चाहते हैं।”
परफॉर्मेंस और डिस्प्ले जो अधिक के लिए तैयार है

नोवा 2 अल्ट्रा में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 चिपसेट दिया गया है, जिसमें 2.6 गीगा हर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर सीपीयू और माली-जी615 एमसी2 जीपीयू शामिल है, साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए वीसी कूलिंग दी गई है। यह एंड्राइड 16 पर आधारित एनएक्सटी क्वांटम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जो स्मूद और ऑप्टिमाइज़्ड अनुभव प्रदान करता है, साथ ही एनएक्सटी प्राइवेसी डैशबोर्ड के माध्यम से रीयल-टाइम प्राइवेसी पारदर्शिता सुनिश्चित करता है। इसमें 6.78-इंच 1.5के पंच-होल एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स एचबीएम पीक ब्राइटनेस है, जो कंटेंट देखने और रोज़मर्रा के उपयोग के दौरान जीवंत और स्मूद अनुभव प्रदान करता है। इसमें 6000 एमएएच की बैटरी और 40 वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है, जो पूरे दिन के उपयोग के लिए पर्याप्त है।

कैमरा और डिज़ाइन जो अलग पहचान बनाए
नोवा 2 अल्ट्रा में 50 मेगा पिक्सेल सोनी सेंसर आईएमएक्स752 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगा पिक्सेल वाइड-एंगल लेंस दिया गया है, जो मैट्रिक्स एआई कैमरा प्रोसेसिंग के साथ विभिन्न परिस्थितियों में बेहतरीन तस्वीरें लेता है। इसके अलावा, 13 मेगा पिक्सेल फ्रंट कैमरा उच्च गुणवत्ता वाली सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए उपलब्ध है। यह आईपी68 रेटेड बिल्ड के साथ आता है और इसमें बैक पैनल पर कॉल और नोटिफिकेशन के लिए डायनामिक और कस्टमाइज़ेबल लाइट्स दी गई हैं। इसमें गेमिंग के लिए कस्टमाइज़ेबल एक्शन कीज़ और 1टीबी तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज की सुविधा भी है। यह ब्लू, ग्रीन, पर्पल, ब्लैक, और लाल रंगों में उपलब्ध होगा और हर रंग एक अलग पहचान के साथ डिज़ाइन किया गया है।

बॉक्स में क्या मिलेगा
नोवा 2 अल्ट्रा के साथ बॉक्स में मुफ्त ईयरबड्स दिए गए हैं, साथ ही 18वॉट चार्जर, यूएसबी टाइप-ए से टाइप-सी केबल, पारदर्शी टीपीयू केस, स्क्रीन प्रोटेक्शन फिल्म, एसआईएम कार्ड ट्रे इजेक्टर और यूज़र गाइड भी शामिल हैं।

---------------------------------------------------------------------------------------------------