Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के छात्र मोहम्मद इनाम खान ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों से किया विश्वविद्यालय का नाम रोशन

बरेली,19 अप्रैल। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय (MJPRU) के प्रबंधन अध्ययन विभाग के छात्र मोहम्मद इनाम खान ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों से विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
छात्र ने नवंबर 2024 में राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
साथ ही विश्वविद्यालय एवं अंतर-महाविद्यालय स्तर की एकांकी नाटक प्रतियोगिताओं में भी प्रथम स्थान हासिल किया।
दिसंबर 2024 में मेरठ में आयोजित प्रतियोगिता में छह विश्वविद्यालयों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जनवरी 2025 में छात्र ने राजभवन, लखनऊ में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
छात्र ने एंटी-रैगिंग ई-पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
राष्ट्रीय स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिता जीतकर “भारती यूथ पार्लियामेंट 2026” का ब्रांड एंबेसडर बना तथा दैनिक जागरण यूथ फेस्टिवल में भी विजय प्राप्त की।
वर्ष 2026 में छात्र लखनऊ स्थित विधान सभा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगा।
कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने छात्र की उपलब्धियों पर बधाई और शुभकामनाएं दी, विभागाध्यक्ष प्रो. तुलिका सक्सेना ने छात्र को सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ. सौरभ वर्मा भी उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------