रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में नवनियुक्त पुस्तकालयाध्यक्ष डा.महेश सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया

बरेली,19अप्रैल। रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में नवनियुक पुस्तकायाधक्ष डा महेश सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय में केन्द्रीय पुस्तकालय की स्थापना के पश्चात प्रथम बार पूर्णकालिक पुस्तकालयाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। इससे पूर्व इस पद का अतिरिक्त प्रभार विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के प्रोफेसर संभालते रहे हैं। वर्तमान में प्रोफेसर संजय मिश्रा के पास अवैतनिक पुस्तकालयाध्यक्ष का कार्यभार था। इसके साथ ही उप पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर डा विनीता जैन की नवीन नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों से पूर्व वर्ष 2001 में सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, उप पुस्तकालयाध्यक्ष, पुस्तकालयाध्यक्ष पदों हेतु साक्षात्कार आयोजित किए गए थे परंतु उपयुक्त अभ्यर्थियों के उपलब्ध न होने के कारण पुस्तकालयाध्यक्ष एवं उप पुस्तकालयाध्यक्ष के पद भरे नहीं जा सके थे। अब 25 वर्षों बाद इन पदों को प्रथम बार भरा जा सका गया है। इस अवसर पर केंद्रीय पुस्तकालय के अवैतनिक पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो संजय मिश्रा, उप पुस्तकालयाध्यक्ष डा सुभाष चन्द्र एवं समस्त कर्मचारियों ने नवनियुक्त पुस्तकालयाध्यक्ष डा महेश सिंह एवं उप पुस्तकालयाध्यक्ष डा विनीता जैन का स्वागत किया तथा मिल जुलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। नवनियुक्त पुस्तकालयाध्यक्ष एवं उप पुस्तकालयाध्यक्ष ने कुलपति,कुलसचिव, वित्त अधिकारी से शिष्टाचार भेंट की तथा पुष्पगुच्छ प्रदान किया।


बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
