मा0 मंत्री जी की उपस्थिति में शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ोत्तरी के उपलक्ष्य में शिक्षा मित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन


बरेली, 05 मई। मा0 वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ0 अरूण कुमार, मा0 सांसद छत्रपाल गंगवार, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य व कुंवर महाराज सिंह, मा0 विधायक मीरगंज डॉ0 डीसी वर्मा, मा0 विधायक नवाबगंज डॉ0 एमपी आर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना की गरिमामयी उपस्थिति में आज शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ोत्तरी के उपलक्ष्य में शिक्षा मित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ।
मा0 मंत्री जी ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है और आज शिक्षामित्रों को बढ़ा हुआ मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों का वेतन हमारी सरकार ने 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपए कर दिया है। अतः आप बच्चों को अच्छी शिक्षा व बेहतर संस्कार दे, उन्होंने कहा कि देश का भविष्य इन बच्चों पर ही आधारित है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी कार्य किया गया है तथा शौचालय, फर्नीचर, स्मार्ट क्लास आदि की सुविधा दी गयी है।
मा0 मंत्री जी ने कहा कि पहले बेसिक स्कूलों में बच्चों के नामांकन कम होते थे, अब नामांकन संख्या आप लोगों के सहयोग से बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि डिजिटल लैब की सुविधा बेसिक विद्यालयों में दी गयी है, शिक्षकों को टैबलेट दिए गए हैं तथा बच्चों को ड्रेस, जूते, मोजे, बैग हेतु धनराशि अभिभावकों के खाते में भेजी जाती है और पुस्तके और भोजन की निशुल्क सुविधा उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षामित्रों को भी कैशलेश चिकित्सा प्रणाली से जोड़ा गया है।
इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा शिक्षा मित्रों को प्रतीकात्मक रूप से चेक वितरण किए गए।
इस अवसर पर मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस0 चौधरी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 विनीता सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहें।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
