मा0 सांसद की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कृषकों को क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन


बरेली, 05 मई। माननीय सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार की अध्यक्षता में कल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना की खरीफ-2025 एवं रबी 2025-26 मौसम की क्षतिपूर्ति का वितरण कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में उपनिदेशक कृषि ने बताया कि जनपद में बरेली में 67 कृषकों को लगभग 08 लाख रूपये क्षतिपूर्ति वितरण का कार्य सीधे कृषकों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा, जिसके क्रम में आज यहां 10 कृषकों को सांकेतिक रूप से क्षतिपूर्ति का चेक दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी फसलों में कुल 17973 कृषक और खरीफ फसलों में कुल 18668 कृषक पंजीकृत हैं।

कार्यक्रम में माननीय सांसद जी ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कृषकों के लिए बहुत ही जरूरी योजना है, सभी कृषकों को इस योजना में पंजीकृत्त करवाके उक्त योजना का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना में अधिसूचित फसलों में खरीफ के अंतर्गत धान, ज्वार, बाजरा, मक्का ,उड़द, मूंग, अरहर, तिल, सोयाबीन व मूंगफली शामिल है और रबी मौसम के अंतर्गत अधिसूचित फसलों में गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, लाही, सरसो, अलसी व आलू शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषकों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है और फसल नुकसान के सम्बन्ध में कृषक 72 घंटों के अंदर 14447 कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाइन नंबर पर सूचित कर जानकारी दें सकते हैं।
कार्यक्रम में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, उपनिदेशक कृषि हिमांशु पांडे सहित संबंधित अधिकारी एवं शिक्षक गण उपस्थित रहें।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
