प्रतापगढ़ में होने वाले स्टेट टीचर्स टूर्नामेंट के लिए गोंडा की क्रिकेट टीम तैयार, सहायक शिक्षा निदेशक ने खिलाड़ियों को दी किट
गोंडा: प्रतापगढ़ में आयोजित होने वाले टीचर्स स्टेट टूर्नामेंट के लिए चयनित गोंडा की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक, देवीपाटन मंडल गोंडा रामसागर पति त्रिपाठी ने टीशर्ट और किट देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्टेट टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
खिलाड़ियों को किट देकर किया सम्मानित
सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक ने अपनी ओर से टीम के सभी खिलाड़ियों को किट प्रदान की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ खेलने की अपील की और बेहतर प्रदर्शन का आशीर्वाद दिया।

टीम के कप्तान पवन कुमार सिंह ने सहायक शिक्षा निदेशक को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने का भरोसा दिलाया।
-------------------------------------------------------------------------------------------
पहले भी स्टेट चैंपियन बन चुकी है गोंडा की टीम
गोंडा की टीम इससे पहले कौशांबी में आयोजित स्टेट प्रतियोगिता में चैंपियन रह चुकी है। ऐसे में इस बार भी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारियों को लेकर उत्साह जताया।
गोंडा की क्रिकेट टीम में शामिल खिलाड़ी
- पवन कुमार सिंह — कप्तान
- विकास तिवारी — उप कप्तान
- राम कृष्ण सिंह
- अनूप सिंह
- सतीश चौधरी
- अमित सिंह
- प्रशांत ठाकुर
- पियूष श्रीवास्तव
- आलोक सिंह
- वीरेंद्र कुमार
- रोहित श्रीवास्तव
- गौरव सिंह
- सुनील वर्मा
- पुनीत कुमार
- यशवंत सिंह — कोच


