Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

लिलौर झील के विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

 

बरेली, 11 मई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कल जनपद बरेली की तहसील आंवला स्थित लिलौर झील में संचालित विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने झील में बोटिंग की और सभी सुरक्षा मानकों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने फैमिली ट्रैन मैं बैठ कर उसके संचालन की प्रशंसा की और साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग को राम नगर मझगवां ब्लॉक में स्कूलों, विद्यालय के बच्चों को झील का पिकनिक टूर कराने के लिए के भी निर्देश दिए।

उन्होंने झील का सौन्दर्यकरण हेतु उद्यान विभाग, तालाब के लिए उप जिलाधिकारी तथा मत्स्य पालन विभाग को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन गेस्ट हाउस और मंडपम (गजीबो) पेरबोला, बाउंड्री वाल, चेन लिंक फेंसिंग आदि कार्यो निरीक्षण किया। साथ ही अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कैफेटेरिया, पेयजल आदि जनसामान्य से जुड़ी व्यवस्था हेतु संबंधित को निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को लिलौर झील के विकास हेतु पर्यटन विभाग की स्वीकृति परियोजनाओं को यथा शीघ्र आरंभ कराने हेतु को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं।

जिलाधिकारी ने झील क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उप जिलाधिकारी आंवला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------