मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण

बरेली,07 जुलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा कल विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण हेतु खंड विकास क्षेत्र आलमपुर जाफरा बाद के अति संवेदनशील ग्राम भीमपुर का भ्रमण किया गया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु:-

– सफाई व्यवस्था: ग्रामसभा में नालियों की सफाई एवं झाड़ियों की कटाई संतोषजनक पाई गई। परन्तु कुछ स्थानों पर गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई हेतु एडीओ पंचायत एवं ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया।
– एंटीलार्वा एवं फॉगिंग: मच्छर जनित रोगों की रोकथाम हेतु कार्ययोजना बनाकर साप्ताहिक एंटीलार्वा छिड़काव एवं फॉगिंग कराने के निर्देश एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी को दिए गए।
– जनजागरूकता: मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा ग्रामीणों को फुल बांह के कपड़े पहनने, मच्छरदानी में सोने, घर के आसपास जलजमाव न होने देने, साफ-सफाई रखने, बुखार आने पर तत्काल जांच कराने एवं चिकित्सक द्वारा दी गई दवा का पूरा कोर्स लेने हेतु जागरूक किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के भ्रमण के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ए डी ओ पंचायत,सहायक मलेरिया अधिकारी, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक,, ग्राम प्रधान, सी०एच०ओ०, बी०सी०पी०एम०, आशा कार्यकत्री, एवं अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
