ग्राम विकास योजना के अन्तर्गत जी०पी०डी०पी० की कार्ययोजना तैयार किये जाने के संबंध में बैठक हुई आयोजित

बरेली,28 जुलाई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल ग्राम पंचायतो/क्षेत्र पंचायतो व जिला पंचायत में वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2026-27 की कार्य योजना तैयार करने के संबंध में बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बताया गया कि 6 बड़ी ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केन्द्रो की स्थापना कराया जाना प्रस्तावित है जिससे ग्रामीण जनो को आधार संबंधी प्रत्येक कार्य के लिए हेड पोस्ट ऑफिस ke चक़्कर ना लगाने पड़े।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन परिषदीय विद्यालयोें व स्वास्थ्य केन्द्रो का रास्ता खराब है बारिश के मौसम में जल भराव होता है आने-जाने में असुविधा होती है तो उन रास्तों को प्राथमिकता के आधार पर सही कराया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि क्षेत्र पंचायतों को जो धनराशि/अनुदान विभिन्न मदों से प्राप्त होते हैं उससे ग्राम पंचायतों 2026-27 की कार्ययोजना के कार्य स्वीकृत कराये जाये जो भी कार्य योजना बनायी उसे प्रत्येक कार्य को स्पष्ट रुप से बताये कि किन कारणों से उस कार्य को लिया जाना जरुरी है। ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाये जो कार्य लम्बे समय से किसी योजना में नहीं लिए जा सकें है।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देश दिए कि श्रावण माह से पूर्व कांवड़ मार्ग की समस्त व्यवस्थायें दुरुस्त करा ली जायें। जहां रोशनी की आवश्यकता है वहां पर हाईलोजन लाइट की व्यवस्था करायी जाए जिससे कि कांवड़ियों को कांवड़ ले जाने में किसी प्रकार की समस्या न हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर पण्डे सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------
