गोंडा में राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पंचायती राज और संचार क्रांति को किया याद
गोंडा: भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर गोंडा कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा और गोष्ठी का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अवध जोन प्रभारी अब्दुल हन्नान के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व शहर अध्यक्ष एवं सभासद शाहिद अली कुरैशी ने किया।
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस भवन में राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को याद किया। वक्ताओं ने पंचायती राज व्यवस्था, संचार क्रांति और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में राजीव गांधी के योगदान पर चर्चा की।

21वीं सदी के भारत की नींव रखने का बताया श्रेय
शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी और मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे ने कहा कि राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत की नींव रखने का काम किया। उन्होंने कंप्यूटर और पंचायती राज व्यवस्था के जरिए विकास को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।
-------------------------------------------------------------------------------------------
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलते हुए देश को एकजुट और मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में जलील खान, सैयद अब्दुल मुजीब, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग अजय रस्तोगी, निर्मला देवी, अनीश नाना, विवेकानंद शुक्ला, बेबी मिश्रा, मिस्बाह खान, संतोष कुमार दुबे, जैनुल आबदीन खान, हरिराम वर्मा और तैयब राईनी समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


