Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

बलरामपुर में जिला सहकारी बैंक के गठन को शासन की हरी झंडी

प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को और मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बलरामपुर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के गठन को शासन ने नोटिफिकेशन द्वारा अनुमति प्रदान करते हुए अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बैंक के गठन के लिए 14.90 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। ….बलरामपुर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक का कार्यक्षेत्र बलरामपुर एवं *गोंडा जनपद होगा…..जिला सहकारी बैंक के गठन से दोनों जनपदों में सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी*…. जिससे किसानों, सहकारी समितियों और ग्रामीण क्षेत्र के खाताधारकों को स्थानीय स्तर पर बैंकिंग एवं ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। सहकारी बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा………।
सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जे.पी.एस. राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र लगातार मजबूत और विस्तारित हो रहा है। सरकार का उद्देश्य सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाते हुए किसानों और आम नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप बैंकिंग एवं वित्तीय सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना है…….।उन्होंने कहा कि बलरामपुर और गोंडा के किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से 3% ब्याज दर पर किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन की सुविधा, डोर-स्टेप बैंकिंग और डिजिटल बैंकिंग जैसी आधुनिक सेवाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा…।
उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को गांव-गांव तक पहुंचाने से किसानों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही उन्हें कृषि ऋण और अन्य वित्तीय सुविधाएं स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी…..|
बलरामपुर में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड का गठन क्षेत्र में सहकारिता के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे सहकारी समितियों को बैंकिंग व्यवस्था से और बेहतर तरीके से जोड़ने के साथ ही किसानों तक ऋण, बैंकिंग और डिजिटल वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी….|

-------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------