Top Newsउत्तर प्रदेश

BBAU में NCC के नए नामांकन के लिए 14 सितंबर को ओपन ट्रायल, 178 सेमी कद जरूरी; जानें पात्रता और प्रक्रिया

लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) में NCC 67 यूपी बटालियन की ओर से नए कैडेट्स के नामांकन के लिए 14 सितंबर 2026 को ओपन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के सभी पंजीकृत छात्र उपलब्ध सीटों के आधार पर इस चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

NCC आर्मी विंग में शामिल होने के इच्छुक छात्रों को 14 सितंबर को सुबह 9 बजे बिरसा मुंडा छात्र गतिविधि केंद्र, BBAU में पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित टी-शर्ट, लोअर या शॉर्ट्स और स्पोर्ट्स शूज पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं।

इन छात्रों को मिलेगा नामांकन का मौका

NCC में नए नामांकन के लिए प्रथम वर्ष के छात्र पात्र होंगे। इसके अलावा चार या पांच वर्षीय डिग्री कार्यक्रम में अध्ययनरत द्वितीय वर्ष के छात्र भी चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 178 सेंटीमीटर यानी 5 फीट 10 इंच निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में छात्रों को सामान्य ज्ञान (G.K.) की लिखित परीक्षा भी देनी होगी।

फॉर्म और पेन साथ लाना अनिवार्य

-------------------------------------------------------------------------------------------

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक छात्रों से निर्धारित NCC नामांकन या पंजीकरण फॉर्म साथ लाने को कहा है। लिखित परीक्षा के लिए छात्रों को अपना पेन भी साथ लाना होगा।

नामांकन फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के माध्यम से अथवा संबंधित कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

NCC नामांकन से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क करें

NCC में नामांकन और चयन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए छात्र 7905404478 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने इच्छुक छात्रों से निर्धारित समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------