राज्य

बरेली के युवाओं को विकसित भारत क्विज़ में भाग लेने का अवसर

बरेली, 12 सितम्बर । विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत क्विज़’ का आयोजन किया जा रहा है। बरेली के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इस निःशुल्क क्विज़ में प्रतिभाग कर अपनी जानकारी, सोच और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित कर सकते हैं।
उपनिदेशक पुष्पा सिंह ने युवाओं से अपील की है कि वे इस क्विज़ में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें और विकसित भारत के संकल्प में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि क्विज़ में कुल 20 सवाल होंगे, जिन्हें हल करने के लिए प्रतिभागियों को 10 मिनट का समय मिलेगा। क्विज़ में भाग लेने वाले युवाओं को Participation Certificate प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिभागियों को VBYLD 2027 में आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा।
इस पहल की खास बात यह है कि आगे बढ़ने वाले युवाओं को अपने Ideas, सुझाव और Vision को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं को न केवल अपनी प्रतिभा और विचारों को सामने रखने का मौका मिलेगा, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा 30 सितंबर 2026 तक क्विज़ में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण के लिए tinyurl.com/ViksitBharatQuiz पर जाएं।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में क्विज़ में भाग लें और विकसित भारत के संकल्प को अपनी पीढ़ी की जिम्मेदारी बनाते हुए बरेली की युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें।

पंजीकरण प्रक्रिया

-------------------------------------------------------------------------------------------

1. mybharat.gov.in पर जाएं।
2. अपनी प्रोफाइल बनाएं/लॉगिन करें।
3. VBYLD 2027 Quiz एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए संबंधित विकल्प चुनें।
4. अपनी आवश्यक जानकारी भरकर पंजीकरण पूरा करें।
5. पंजीकरण के बाद संबंधित गतिविधि में भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं विचार प्रस्तुत करें।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं

• छह मुख्य थीम पर युवाओं की भागीदारी।
• विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श।
• जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर युवा नेतृत्व को प्रोत्साहन।
• युवाओं को अपनी प्रतिभा, विचार और नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर।
• Quiz, लेखन, भाषण, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से सहभागिता।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------