बीबीएयू में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के अंतर्गत सफाई सेवकों के साथ स्वच्छता संवाद का आयोजन

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के दिशा-निर्देशन एवं संरक्षण में आयोजित किए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 18 सितंबर को सफाई सेवकों के साथ स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सफाई सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर संवाद स्थापित करना रहा।

इस अवसर पर सफाई सेवकों के साथ स्वच्छता से संबंधित विभिन्न विषयों पर संवाद किया गया तथा विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी से अपने कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सफाई सेवकों के कार्यों एवं उनके योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया गया तथा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया गया।
इस अवसर पर स्वच्छता प्रभारी डॉ. रवि शंकर वर्मा, विश्वविद्यालय के कर्मचारी, सफाई सेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा विश्वविद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
-------------------------------------------------------------------------------------------

