स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना” — कल मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 सितंबर 2026 को विश्व फार्मासिस्ट दिवस (World Pharmacists Day) संपूर्ण विश्व में अत्यंत उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया जा रहा है। एलोपैथिक फार्मासिस्ट एसोसिएशन के द्वारा निर्धारित इस वर्ष का मुख्य विषय (Theme) “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना” (Empowering pharmacists to strengthen health systems / healthy future) रखा गया है। प्रदेश प्रभारी अवध जोन सुधांशु मिश्र ने बताया कि यह दिन स्वास्थ्य सेवाओं और वैश्विक स्वास्थ्य सुधार में फार्मासिस्टों के अतुलनीय योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है,फार्मासिस्ट केवल दवा विक्रेता नहीं, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं जो मरीजों को सही दवा का उपयोग, सुरक्षित परामर्श और गंभीर बीमारियों से बचाव की जानकारी प्रदान करते हैं। कोविड-19 महामारी से लेकर आम जनजीवन की स्वास्थ्य देखभाल तक, फार्मासिस्टों ने हमेशा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।
इस अवसर पर विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और फार्मासिस्ट संघों (जैसे राष्ट्रीय फार्मासिस्ट संगठन आदि) द्वारा विशेष जागरूकता शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, संगोष्ठियाँ और सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में फार्मासिस्ट समुदाय के अधिकारों, सुरक्षा और उनकी पेशेवर दक्षता के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

-------------------------------------------------------------------------------------------

