Wednesday, October 7, 2026
Latest:
मनोरंजन

अनिल कपूर का ‘इंडिया के टॉप 1%’ दुबई के बुर्ज खलीफा पर छाया, अब विदेशों में भी पहुँचेगा शो

मुंबई, अक्टूबर, 2026: दिलचस्प सवालों, मज़ेदार बातचीत और अनिल कपूर के जोशीले अंदाज़ से भारतीय दर्शकों का मनोरंजन करने वाला स्टार प्लस का ‘इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो’ अब अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। दुबई के मशहूर बुर्ज खलीफा पर शो की झलक ने इस सफर को और खास बना दिया। यह भव्य प्रदर्शन स्टार्ज़प्ले (STARZPLAY) के साथ साझेदारी में जियोहॉटस्टार की मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में शुरुआत के जश्न का हिस्सा था।

जियोहॉटस्टार के शानदार ‘बिग बैंग’ लाइट डिस्प्ले में अनिल कपूर और ‘इंडिया के टॉप 1%’ की झलक से बुर्ज खलीफा जगमगा उठा। दुनिया की सबसे ऊँची इमारत पर अपने पसंदीदा होस्ट और शो को देखना भारत में प्रशंसकों के लिए भी गर्व और खुशी का पल बना।

इस विस्तार के साथ अब मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के दर्शक भी अनिल कपूर की हाज़िरजवाबी, प्रतियोगियों के साथ उनके आत्मीय अंदाज़ और सोचने पर मजबूर कर देने वाले सवालों का आनंद ले सकेंगे। शो का हर राउंड तर्क, पैनी नज़र और सूझबूझ की परीक्षा लेता है। सवाल ऐसे हैं कि सबसे आत्मविश्वासी खिलाड़ी भी सोच में पड़ जाए और पूरा परिवार साथ बैठकर जवाब ढूँढने में जुट जाए।

-------------------------------------------------------------------------------------------

देखिए ‘इंडिया के टॉप 1%’ हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, स्टार प्लस पर और जियोहॉटस्टार पर साथ-साथ खेलिए।

---------------------------------------------------------------------------------------------------