एमजेपी रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग में बी.बी.ए. (ऑनर्स) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रारम्भ

बरेली,12जुलाई। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के व्यवसाय प्रबंधन विभाग Department of Business Administration में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक स्तर के बीबीए (BBA) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा, आधुनिक शिक्षण संसाधनों तथा उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण के माध्यम से भविष्य के सफल प्रबंधकों और उद्यमियों के रूप में तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
बीबीए (BBA) – 3 वर्षीय स्नातक कार्यक्रम
बीबीए (ऑनर्स) – 4 वर्षीय स्नातक ऑनर्स कार्यक्रम
बीबीए (ऑनर्स विद रिसर्च) – 4 वर्षीय शोधोन्मुख स्नातक कार्यक्रम
सीट – 60 + 6 EWS
इन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 10+2 (किसी भी संकाय) उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

प्रबंधन संकाय विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, उद्योग आधारित पाठ्यक्रम, शोध के अवसर, स्मार्ट कक्षाएं, डिजिटल लर्निंग, आधुनिक कंप्यूटर लैब, समृद्ध पुस्तकालय, उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद, सेमिनार एवं कार्यशालाएं, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट सहायता तथा व्यक्तित्व एवं कौशल विकास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें उद्योग, उद्यमिता और नेतृत्व के लिए सक्षम बनाना है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदेश एवं देश के विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट अवसरों का लाभ उठाते हुए समय पर प्रवेश के लिए आवेदन करें तथा अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहला कदम बढ़ाएं।

महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. पी. सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा—
“शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि नेतृत्व, नवाचार और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का आधार है। यदि युवा स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ें, तो वे न केवल अपने जीवन को सफल बना सकते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। मैं सभी विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परिवार में स्वागत करता हूँ और उन्हें उत्कृष्टता, नवाचार तथा नैतिक मूल्यों के साथ अपने सपनों को साकार करने की शुभकामनाएँ देता हूँ।”
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
