रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय एवं जिला कमांडेंट कार्यालय बरेली के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

बरेली,15 जुलाई। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय एवं जिला कमांडेंट कार्यालय बरेली के संयुक्त तत्वावधान में पादप विज्ञान विभाग के बोटैनिकल गार्डन में आज वृक्षारोपण किया गया। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के डायरेक्टरेट आफ रिसर्च के डायरेक्टर प्रोफेसर आलोक श्रीवास्तव, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री राजमणि सिंह एवं डॉक्टर विजय कुमार सिंहल द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वन विभाग एवं पादप उद्यान विभाग द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय को लगभग 2000 पौधे उपलब्ध कराए गए। यह सभी फलदार वृक्ष विश्वविद्यालय परिसर में लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक पुलिस कर्मियों ने भी पौधे लगाए। उत्तर प्रदेश सरकार के संदेश “एक वृक्ष मां के नाम और एक वृक्ष धरती मां के नाम” को पुलिस कर्मियों ने फलीभूत किया। इस अवसर पर पादप विज्ञान विभाग के शिक्षक छात्र एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट


