Tuesday, July 21, 2026
Latest:
Top Newsदेश

IMD के अलर्ट के बाद बड़ा फैसला! खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, श्रद्धालुओं से धैर्य रखने की अपील

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में लगातार खराब मौसम और मौसम विभाग की चेतावनी के बीच प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। मौसम विभाग द्वारा प्रतिकूल मौसम की चेतावनी जारी किए जाने के बाद यात्रा पर फिलहाल रोक लगाने का फैसला लिया गया।

यात्रा पर मौसम की मार का असर अमरनाथ यात्रा पर भी देखने को मिला है। लगातार बदलते मौसम और संभावित जोखिम को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

श्राइन बोर्ड ने जारी की अहम अपील

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। बोर्ड ने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त करने की अपील की है।

मौसम सामान्य होते ही दोबारा शुरू होगी यात्रा

श्राइन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अधिकारी लगातार मौसम की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। जैसे ही हालात सामान्य और सुरक्षित होंगे, माता वैष्णो देवी यात्रा को फिर से शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------