प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जीआईसी ऑडिटोरियम में विकास उत्सव का किया गया आयोजन

बरेली, 26 मार्च। मा0 प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, उत्तर प्रदेश सदस्य विधान परिषद भूपेन्द्र सिंह चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति में कल प्रदेश सरकार के ‘‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति‘‘ के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जी0आई0सी0 ऑडिटोरियम में जनपद के स्तर पर तीन दिवसीय मेले/प्रदर्शनी का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर महाकुंभ प्रयागराज- 2025 के सफल आयोजन पर केंद्रित लघु फिल्म एवं प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई विशेष लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। सबका साथ-सबका विकास उत्कर्ष के 8 वर्ष की विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
केन्द्र सरकार के 10 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के आठ वर्ष की उपलब्धियों तथा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं/कार्यों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन सूचना विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जिसका मा0 प्रदेश अध्यक्ष भाजपा व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण व अधिकारियों तथा जनसामान्य द्वारा अवलोकन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मा0 प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके द्वारा विगत 10 वर्षों में केन्द्र सरकार व 8 वर्षों प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारी सरकार ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने, प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केन्द्र बनाने में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उत्तर प्रदेश अब अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन चुका है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शुरू हुए त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन जिला, तहसील, विकास खण्ड व समस्त नगर निकायों में किया जा रहा है, जिसमें समस्त विभागों के स्टाल्स लगे हैं, जिसमें संचालित योजनाओं की जानकारी आम जनों को दी जा रही है और पात्रों लोगों फार्म भी भरवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर व फूड कोर्ट भी आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत 05 एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत 10 तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत 01 लाभार्थियों को चेक वितरण कराया गया। बताया गया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में वर्ष 2018 से 2024-25 तक 775 व्यक्तियों को रू० 3624.77 लाख का ऋण वितरण कराया गया तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत में वर्ष 2017 से 2024-25 तक 695 व्यक्तियों को रू0 3630.64 लाख का ऋण वितरण कराया गया व एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना में वर्ष 2018 से 2024-25 तक 581 व्यक्तियों को रू0 1831.63 लाख का ऋण वितरण कराया गया। एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना में वर्ष 2018 से 2024-25 तक 2350 लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान की गयी। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में वर्ष 2018 से 2024-25 तक 2375 लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान की गयी है।
राजकीय पॉलीटेक्निक बहेड़ी के छात्रों आकाश मौर्या, नीरज कुमारी, आदित्य राज सिंह, प्रशात गंगवार, समृद्धि मिश्रा, कृष्ण कुमार, रमन, सोनम, विपिन गंगवार, मोहित राजपूत, पियूश मिश्रा, सौरभ कुमार, नेहा, रिमझिम, शीतल, वैश्नवी शर्मा, अंशिका सक्सेना, कंचन दिवाकर, रेहान खान और अजय को टैबलेट वितरण किया गया।
राजस्व विभाग के स्वामित्व योजना के अन्तर्गत दुर्गा प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, गिरधारी लाल, ओम प्रकाश, वीरपाल, सुदामा, सुन्दर लाल, चुन्नी लाल, राममूर्ति, वाके लाल, लाल सिंह, ओम प्रकाश को घरौनी का वितरण किया गया।
कृषि विभाग के अन्नदाता किसान समृद्धि कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से कृषकों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत ओम प्रकाश, बद्री प्रसाद, श्याम बिहारी, देवकीनंदन, कुंवर सेन, होरी लाल को किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र दिया गया। प्रधानमंत्री कुसुम (सोलर पम्प) योजना के अन्तर्गत होरी लाल, अवधेश कुमार, रामकृष्ण, चरन सिंह, राजवीर को सोलर पम्प की स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। कृषि रक्षा रसायन योजना(यंत्र) के अन्तर्गत लेखराज, रामकृष्ण, जवाहर लाल, कमल कुमार, पोशाकी लाल, सोम पाल, हर प्रसाद, राम भरोसे, ज्ञान सिंह, प्रभाकांत, राम पाल को कीट स्प्रे मशीन व बखारी प्रदान की गयी। कृषि यंत्रीकरण योजना के अन्तर्गत प्रेमपाल, रंजीत कुमार, हर पाल, छात्रपाल, महेन्द्र प्रताप, अशोक को कस्टम हायरिंग केन्द्र/बेलर/कम्बाईन हारवेस्टर प्रदान किया गया। एग्रीजंक्सन केन्द्र योजना(वन स्टाप शॉप) के अन्तर्गत वीरेन्द्र कुमार, प्रवेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, सूरज पाल, मोहन लाल को एग्रीजंक्सन केन्द्र प्रदान किया गया। पी0एम0के0एस0वाई0-डब्लू0डी0सी0 योजना के अन्तर्गत महेन्द्र पाल सिंह को स्प्रे मशीन व वर्मीकम्पोस्ट, शांति स्वरूप को पशुपालन हेतु 02 भैंस की स्वीकृति, शीला देवी स्वयं सहायता समूह को सिलाई मशीन, अंचल स्वयं सहायता समूह नर्सरी, भवानी देवी स्वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों में मा0 क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज प्रांत दुर्विज्य सिंह शाक्य, मा0 जिला प्रभारी देवेन्द्र चौधरी, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल,मा0 विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, मा0 विधायक मीरगंज डॉ0 डी0सी0 वर्मा, मा0 विधायक बिथरी चैनपुर डॉ0 राघवेन्द्र शर्मा, मा0 विधायक फरीदपुर डॉ0 श्याम बिहारी लाल, मा0 विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल, मा0 जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 बरेली सोमपाल शर्मा, मा0 जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 आंवला आदेश प्रताप सिंह, मा0 जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 महानगर अधीर सक्सेना, मा0 निवर्तमान जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, मा0 पूर्व जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 रविन्द्र सिंह राठौर, मा0 पूर्व जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 पूरन लाल लोधी, भा0ज0पा0 मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, अधिकारियों में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट