जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

बरेली, 31 जुलाई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में निर्देश दिए गए कि जो भी अनफिट वाहन हैं उन्हें अभियान चलाकर सीज कराया जाए। बैठक में उन्होंने पाया कि सैटलाइट बस स्टैंड पर ऐसे कई बस चालक हैं जो अपनी बसों को बीच रोड पर खड़ा कर सवारी को उतारते हैं जिस कारण जाम की समस्या अक्सर हो जाती है जिस पर जिलाधिकारी ने आर. एम रोडवेज को सुधार करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि बिलवा मे कोई भी डिवाइडर ना होने के कारण अधिकतर हादसे होते रहते हैं जिस पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को इसमें शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी ( वि /रा) संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण भगत सिंह सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
