Sunday, March 22, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय बजट में रोज़गार, कौशल विकास,खेती और उद्योगों को बढ़ावा देने की सरकार की पहल सराहनीय : आदित्यमूर्ति, डायरेक्टर, एसआरएमएस ,मेडिकल कालेज

बरेली , 24 जुलाई। केंद्रीय बजट में रोजगार, कौशल विकास, खेती और उद्योगों को बढ़ावा देने की सरकार की पहल सराहनीय है। यह विचार एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर ,आदित्य मूर्ति लखनऊ ट्रिब्यून से विशेष साक्षात्कार में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि इससे बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय के अवसर बढ़ेंगे। रोजगार सृजन के लिए बजट में तीन योजनाएं शुरू करने की घोषणा बेरोजगारी रोकने में बड़ी मदद करेगी। बड़ी कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप को बढ़ावा दिए जाने से व्यवसाय और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। युवाओं को इसका फायदा होगा। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने से किसानों को भी फायदा होगा। इससे किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद है। कैंसर की तीन दवाइयों पर से कस्टम ड्यूटी हटाना भी तेजी से बढ़ते कैंसर पर रोक लगाने के लिए अच्छी पहल है।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------