Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

गोंडा में नवप्रवेशित छात्राओं का भव्य स्वागत, सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में सत्र 2026-27 का इंडक्शन कार्यक्रम शुरू

गोंडा: सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवप्रवेशित बीए और बीकॉम छात्राओं के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत विभाग की शिक्षिकाओं किरण पाण्डेय और जया त्रिपाठी के निर्देशन में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने नवप्रवेशित छात्राओं का ज्ञानस्थली परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. हरप्रीत कौर ने कॉलेज में संचालित सभी विषयों और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने छात्राओं से बिना किसी झिझक के महाविद्यालय के वातावरण में घुलने-मिलने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

एक सप्ताह चलेगा इंडक्शन कार्यक्रम

महाविद्यालय की व्यवस्थापिका डॉ. आनंदिता रजत ने बताया कि 29 जुलाई से एक सप्ताह का इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान छात्राओं को महाविद्यालय, संचालित पाठ्यक्रमों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं से परिचित कराया जाएगा। साथ ही छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए विशेष कक्षाएं, स्पोकन इंग्लिश और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गतिविधियों से दूर हुई झिझक

कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्रा श्रेया मिश्रा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं आरजे अदनान, आरजे उन्नति, आरजे अंशिका और आरजे आयुषी ने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों का उद्देश्य नई छात्राओं की झिझक दूर करना और उन्हें महाविद्यालय के वातावरण से सहज रूप से जोड़ना था।

कॉलेज की सुविधाओं से कराया गया परिचय

समारोह के दौरान छात्राओं को कंप्यूटर कक्ष, डिजिटल लाइब्रेरी, गृह विज्ञान एवं मनोविज्ञान विभाग, सर्वधर्म स्थल और रेडियो ज्ञानस्थली 89.6 एफएम के स्टूडियो का भ्रमण भी कराया गया। कार्यक्रम का संचालन समता धमकानी ने किया, जबकि समापन ज्ञानस्थली गीत के साथ हुआ।

समारोह के बाद छात्र परिषद की श्रद्धा, अलफिया, पूर्णिमा शुक्ला, साहिबा, दिव्यंका और मारिया ने नवप्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कराया। कार्यक्रम में डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. मौसमी सिंह, डॉ. अमिता श्रीवास्तव, श्रीमती गीता श्रीवास्तव, डॉ. आशु त्रिपाठी, डॉ. रश्मि द्विवेदी, डॉ. साधना गुप्ता, कंचनलता पाण्डेय, सुनीता मिश्रा, सुनीता पाण्डेय, अनु उपाध्याय, डॉ. डी. कुमार, सुषमा सिंह, हिमांशी मिश्रा, तबरेज मंसूरी, मोनिका श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, सुवेन्दु वर्मा, मानवेंद्र श्रीवास्तव तथा आरजे अदनान सहित महाविद्यालय का शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------