आईवीआरआई का देशव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान जारी

बरेली, 07 जून। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर के देशव्यापी अभियान ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ में वैज्ञानिकों तथा तकनीकी अधिकारियों तथा छात्रों के दल ने कल बरेली, बदायूँ तथा रामपुर जिले के 27 गाँवों में जाकर किसानों को खरीफ फसल प्रबन्धन, कृषि एवं सम्बन्धित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी सरकारी केन्द्र एवं जानकारी के बारे में बताया ।
आईवीआरआई संस्थान की संयुक्त निदेशक, प्रसार शिक्षा डॉ रूपसी तिवारी ने कहा कि ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का मुख्य उद्देश्य यही है कि किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निदान करना यहाँ हम आपकी समस्याएँ चाहे कृषि से या पशुपालन से संबन्धित हो उनका निदान करने कि कोशिश करेंगे ।
इस अवसर पर किसानों ने अपने फीड बैक में बताया कि हम गन्ने कि खेती तो करते थे पर उसके वैज्ञानिक तरीके की हमें जानकारी नहीं थी आईवीआरआई तथा अन्य संस्थानों के लोगों ने आकर हमें नवीन जानकारी से अवगत कराया हम संस्थान के आभारी हें इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर चलते रहने चाहिए ।
इसी प्रकार रामपुर के कृषक ने अपने सुझाव में बताया कि हमारे यहा पशुधन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन यदि हर महीने किया जाय तो हमारी पशुधन रोग संबंधी समस्या का निदान हो सकेगा। जाधोंपुर के कृषक ने अपने पशुओं में बांझपन कि समस्या बतायी जिसका उन्ही के प्रक्षेत्र में जाकर निदान किया गया । बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
-------------------------------------------------------------------------------------------

