Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

किरण फाउंडेशन ने विद्या मंदिर गर्ल्स स्कूल में किया स्टेशनरी एवं खाद्य सामग्री का वितरण

लखनऊ। किरण फाउंडेशन के कार्यक्रम “Donate To educate” के अंतर्गत नरही, लखनऊ स्थित विद्या मंदिर गर्ल्स स्कूल में बच्चों के बीच स्टेशनरी एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में लगभग 135 बच्चे उपस्थित रहे।

संस्था की ओर से भाजपा आईटी विभाग, अवध क्षेत्र के संयोजक श्री मानस मित्रा जी एवं श्री उपांशु जी ने बच्चों को स्टेशनरी और खाद्य सामग्री वितरित की। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके बीच सहयोग और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

-------------------------------------------------------------------------------------------

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि यादव जी, कोऑर्डिनेटर श्रीमती खुशबू रानी जी सहित विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार ने किरण फाउंडेशन की इस सामाजिक पहल की सराहना की और बच्चों के हित में किए जा रहे ऐसे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------